-प्रयागराज (अमरपाल नूरपुरी ):राजेंद्र तिवारी उर्फ़ दुकान जी प्रयागराज के जाने माने मूंछ नृत्य कलाकार होने के साथ एक सच्चे देश भक्त और समाज सेवी भी है। प्रयागराज में आयोजित होने वाले सभी धार्मिक एवं सभ्याचारक कार्यक्रमों में वह बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं। हाल ही में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व पर दुकान जी अलोपी बाग़ स्थित पंजाबी कॉलोनी के गुरूद्वारे में नतमस्तक हुए ओर वहां के सिख भाईचारे के साथ उन्होंने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। गुरूद्वारे में माथा टेकने आई संगत नेहा श्रीवास्तव ,परिधि ,पर्व और श्रीमती घई ने भी दुकान जी की सभी धर्मों के प्रति निष्ठा और सदभाव की खुलकर सराहना की. राजेंद्र तिवारी उर्फ़ दुकान जी सभी समुदाय के लोगों में लोकप्रिय है और प्रयागराज के लोग उन्हें बेहद सम्मान देते हैं।
