Newz Mirror

logoformobile-2
Menu
  • Home
  • National
  • Business
  • Global
  • Education
  • entertainment
  • General
    • Sports
    • Horoscope
    • Health
    • Auto
    • Crime
  • Punjab-Haryana
  • Chandigarh
  • Tourism
Menu
  • Home
  • National
  • Business
  • Global
  • Education
  • entertainment
  • General
    • Sports
    • Horoscope
    • Health
    • Auto
    • Crime
  • Punjab-Haryana
  • Chandigarh
  • Tourism

विश्व प्रसिद्ध मूंछ नृत्य कलाकार राजेन्द्र तिवारी जो सरकार की उपेक्षा का शिकार है

Jasmeet Singh by Jasmeet Singh
January 9, 2022
in entertainment
0
Spread the love

 

–अमरपाल नूरपुरी 

 चंडीगढ़ 10 जनवरी

लंबी, घनी मूँछें आप के चेहरे को रौबादार ही नहीं बनाती बल्कि उसके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।इन मूँछों की वजह से ही इलाहाबाद के 58 वर्षीय राजेन्द्र कुमार तिवारीपूरे विश्व में चर्चा का विषय बन चुके हैं। उनकी मूँछें शास्त्रीय संगीतकी लय पर भी खूबसूरती से नृत्य करती हैं कि दर्शक आश्चर्य चकित रह जाते हैं।इन मूँछों की वजह से ही इलाहाबाद के 58 वर्षीय राजेन्द्र कुमार तिवारी पूरे विश्व में चर्चा का विषय बन चुके हैं। उनकी मूँछें शास्त्रीय संगीतकी लय पर भी खूबसूरती से नृत्य करती हैं कि दर्शक आश्चर्य चकित रह जातेहैं। हाल ही में प्रयागराज (इलाहाबाद) के दारागंज क्षेत्र में इस लेखक ने अनोखे मूँछ नर्तक राजेन्द्र कुमार तिवारी उर्फ दुकान जी से मिलने का अवसर मिला। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनके दिल में कुछ अनोखा कर गुजरने की तमन्ना थी। वह अपना नाम अखबारों की सुर्खियों में देखना चाहते थे।साधु, सन्तों के बीच भी उनका काफी उठना बैठना था। इसी दौरान एक औधड़ से उनकी मुलाकात हुई। उस अघोरी साधु से प्रभावित होकर यहसन् 1980 में उसके साथ हिमालय पर चले गये। लगभग 6 माह तक उनकी संगत में रहकर श्री तिवारी ने कुछ कठिन यौगिक क्रियाएँ सीखीं। एक दिन औघड़ बाबा ने
उन्हें घर वापस लौटने का आदेश दिया और कहा कि तुझे अभी बहुत काम करना है। पर ध्यान रहे, अपनी इन मूंछों को कभी मत कटवाना। यह मूंछें ही तुझे एक दिन विश्व में प्रसिद्धि दिलवायेंगी। उस दिन के बाद से आज तक राजेन्द्र तिवारी अपनी मूंछों का बहुत ध्यान रखते हैं।

इंटर तक पढ़े राजेन्द्र तिवारी इस मूंछ नृत्य कला के विश्व भर में एकमात्र कलाकार हैं। अपनी घनी मूंछों पर जलती हुई मोमबन्तियाँ बाँधकर जब वह चेहरे की मांसपेशियों को हरकत देते हुए अपना मूंछ नृत्य पेश करते हैं तो लोग दाँतों तले अंगुली दवा लेने पर मजबूर हो जाते हैं। वाद्य यन्त्रों की ताल पर ऐसा अनोखा मूंछ नृत्य लोगों में रोमांच पैदा कर देता है। राजेन्द्र तिवारी के अनुसार पहले वह फिल्मी धुनों पर मूंछ नृत्य प्रस्तुत करते थे मगर अब वह शास्त्रीय संगीत की लय पर अपनी मूछों से कत्थक, कुचीपुड़ी एवं मणिपुरी नृत्य करवाने में सक्षम हैं। तबले की थाप पर जब उनकी मूंछे नृत्य की मुद्रा में थिरकती हैं तो जैसे समां सा बंध जाता है। आश्चर्य की बात है कि राजेन्द कुमार तिवारी उर्फ दुकान जी अपनी इस मूंछ नृत्यकला के प्रति इतने अधिक समर्पित हैं कि कुछ अर्सा पूर्व उन्होंने अपने कुछ दांत इसलिए निकलवा दिये थे ताकि गाल की मांसपेशियाँ उनकी इच्छानुसार हरकत कर सकें।
राजेन्द्र तिवारी भारत के सभी प्रमुख नगरों में अपना कार्यक्रम पेश कर चुके हैं। विदेशों में भूटान, नेपाल, सिंगापुर तथा ताईवान का सफल दौरा करके वह स्वदेश लौटे हैं। सभी जगह लोगों ने उनकी मूँछ नृत्य कला की दिल खोलकर सराहना की है।

राजेन्द्र तिवारी का नाम ‘लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स’ के सन 1994 संस्करण में और गिन्नीज़ बुक आऊ वल्र्ड रिकॉड्र्स के 1995 के संस्करण में दर्ज हो चुका है। यह उनके तथा देश के लिए गौरव की बात है। दुकान जी एक धारावाहिक जेलर की डायर में डाकू की भूमिका भी निभा चुके हैं। इसके अलावा सिरिलय प्रतिज्ञा, त्रिया चरित्र के अलावा कुछ फिल्मों में भी उन्होंने  अभिनय किया है।

विश्व के इस अनौखे मूँछ नर्तक को मीडिया से पूरा प्रचार एवं सहयोग मिला है।उनकी इस मूँछ नृत्य कला को लखनऊ दूरदर्शन, मद्रास दूरदर्शन, जी.टी.वी. जैन टी,वी तथा दिल्ली दूरदर्शन के सुरभि कार्यक्रम में दिखाया जा चुका है। जो टी.वी के शाबास इंडिया, कलर्स के इंडियाज़ गोट टैलेंट व सोनी टी.वी पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं। राजेन्द्र तिवारी उर्फ दुकान जी हंसमुख स्वभाव के मिलनसार इंसान है। वह अविवाहित हैं और उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ नहीं है। उन्हें गिला है कि विश्व भर में उनकी कला को सराहा गया है परन्तु भारत सरकार ने उनके लिए कुछ भी नहीं किया और न ही कोई सुविधा प्रदान की। उत्तर प्रदेश सरकार भी उनके प्रति उदासीन है। दुकान जी के पास न रहने को मकान हैं और न ही आर्य का कोई साधन। लोगों के प्रेम और मान-सम्मान की वजह से राजेंद्र तिवारी उर्फ दुकान जी कठिनाईयों के अथाह सागर में गोते लगाते हुए किसी तरी अपनी जिंदगी की गाड़ी खींच रहे हैं। ईश्वर उन्हें शक्ति दे ताकि वह ताउम्र अपनी कला से लोगों का मनोरंजन करते रहें।

email: aps.noorpuri@gmail.com

Post Views: 252
Previous Post

Mohali Mayor held meeting with councilors

Next Post

Genelia Deshmukh reveals her skin and haircare resolutions for 2022

Next Post

Genelia Deshmukh reveals her skin and haircare resolutions for 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13.59c  Chandigarh

Archives

  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • December 2021
  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021

Categories

  • Auto
  • Business
  • Chandigarh
  • Crime
  • Education
  • entertainment
  • General
  • Global
  • Health
  • National
  • Politics
  • Punjab-Haryana
  • Religion
  • Sports
  • Technology
  • Tourism
  • Uncategorized
  • WWE
logoformobile (2)

We have a vision for something and we want to fulfill it with passion and determination 24*7.

Contact Us: Contact@newzmirror.com

Facebook Twitter Youtube
Visits: 1616
Today: 1

most viewed

PizzaExpress Arrives in Elante Mall: A New Culinary Experience for Chandigarh

Dr. Sapna Nanda Appointed Regular Principal of Govt. College of Education, Sector 20

Vivek High School Brings Nature to Life with ‘Echoes of the Earth’

Angel One Issues Caution Over Fraudulent Investment Groups on Social Media

Shalby Hospital Mohali Sets New Benchmark with Robotic-Assisted Joint Replacement Technology

Airtel MD’s Safety Tip: Separate Bank Account Recommended for UPI Payments

trending now

PizzaExpress Arrives in Elante Mall: A New Culinary Experience for Chandigarh

PizzaExpress Arrives in Elante Mall: A New Culinary Experience for Chandigarh

December 4, 2025

Dr. Sapna Nanda Appointed Regular Principal of Govt. College of Education, Sector 20

December 3, 2025

Vivek High School Brings Nature to Life with ‘Echoes of the Earth’

December 3, 2025

Angel One Issues Caution Over Fraudulent Investment Groups on Social Media

November 29, 2025
© copyright 2020 -newzmirror.com
  • About
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Advertise
PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com