-दिल्ली (अमरपाल नूरपुरी) गत दिवस हिंदू महासभा प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष अतीत श्रीवास्तव का दिल्ली के आया नगर में देहांत हो गया। लगभाग 48 वर्षीय अतीत श्रीवास्तव पिछले काफी अरसे से बीमार चल रहे थे और सामाजिक गतिविधियों से भी उनका नाता टूट गया था। गत दिवस उन्होंने दिल्ली स्थित घर में अंतिम सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह गये । उनकी रस्म क्रिया एवं अंतिम अरदास सोमवार 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच में आया नगर के बलका चौक स्थित रामवीर फॉर्म हाउस में संपन्न होगी। समरण रहे की अतीत श्रीवास्तव के पिता जी रमेश श्रीवास्तव भी कई हिंदू धार्मिक संगठनों के सक्रिय सदस्य थे और समाज सेवा में बढ़ चढ़कर भाग लेते थे।अतीत श्रीवास्तव के निधन पर उनके मित्रों ,पारिवारिक सदस्यों और महासभा वर्करों ने गहरा दुःख प्रगट किया।

