-चंडीगढ़ (अमरपाल नूरपुरी)
ऑक्लट साइंस फाउंडेशन तथा सिग्मा क्रॉस रोड ग्रुप ने दीपक आहूजा के सहयोग से एक शानदार ज्योतिष सम्मेलन जीरकपुर में आयोजित किया । गौरतलब है कि इसमें देश के भिन्न भिन्न स्थानो से 50 से भी अधिक ज्योतिषाचार्य शामिल हुए जिन्होंने ग्रह, नक्षत्र और दशाएं देखकर लोगों की समस्याओं का समाधान बिल्कुल मुफ्त किया। सम्मेलन में शिरकत करने वालो में श्री मति बीना शर्मा, सृष्टि ज्योतिष संस्थान की प्रमुख , उषा वसुंधरा, नवदीप मदान , सुनीता साहनी, संजीव बक्शी , विनोद कुमार , धनेंद्र शर्मा , राजन शर्मा , , श्रीमती परवीन , जतिंद्र जौहरी ,रूपा शर्मा, टैरो रीडर चाहत मोंगा इत्यादि प्रमुख थे। सम्मेलन के सफल आयोजन पर दीपक आहूजा ने कहा कि यह सब लोगों के सहयोग से ही संभव हो पाया है और उनका यह कहना है कि इस तरह की ज्योतिष सम्मेलन लोगों में ज्योतिष के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।
इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में आई पंजाबी अदाकारा और शायरा पिंकी मोगे वाली ने सभी ज्योतिषाचार्यों को सम्मानित किया ,और उन्होंने इस कार्यक्रम की तारीफ़ करते हुए कहा इससे समाज की मदद और लोगों को ज्योतिष में विश्वास बढ़ता है ।
राजन शर्मा लुधियाना से अपना कीमती समय निकाल कर चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित थे ।

इस कार्यक्रम की आयोजक उषा वसुंधरा पिछले 15 वर्षों से ज्योतिष पढ़ा रही हैं और उनका लाल किताब ज्योतिष द्वारा समाधान देते हुए अपनी सेवाएं प्रदान करती हैं , ज्योतिषाचार्या सुनीता साहनी भी अपनी सेवाएं निःशुल्क प्रदान करती है. मशहूर ज्योतिषाचार्य नवदीप मदान पिछले लम्बे अर्से से ज्योतिष विद्या के क्षेत्र में सक्रिय हैं और लोगों के कष्ट दूर करना अपना फ़र्ज़ समझते है ,और उन्हें ज्योतिष विद्या की सार्थकता पर गर्व होता है। काबिले जिक्र है की नवदीप मदान खुद आचार्य है और लोगों को ज्योतिष के बारे में शिक्षित कर रहे हैं. उनका कहना है कि इस विद्या के माध्यम से लोगों का भ्रम दूर कर उनका सही मार्गदर्शन करते है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी लोगों की सेवा से जुड़े इस तरह के कार्यक्रम में वह हिस्सा लेते रहेंगे ताकि जनता को जागरूक किया जा सके।

