नेकस्ट्रा अपने डेटा सेंटर्स के लिए खरीदेगा 140,208 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा
-अमरपाल नूरपुरी चंडीगढ़, 14 फरवरी,2024: भारत की अग्रणी डेटा सेंटर कंपनियों में से एक, नेक्सट्रा बाय एयरटेल ने आज अतिरिक्त 140,208 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा की खरीद के लिए एम्पीन और एम्प्लस एनर्जी के साथ पावर-व्हीलिंग समझौते की घोषणा की है। इसके साथ ही नेक्सट्रा ने अब लक्ष्य तय किया है कि वह सालाना 99,547 कार्बन डाई ऑक्साइड के बराबर कार्बन फुटप्रिंट कम करेगा। समझौते के अनुसार, एम्पिन एनर्जी और एम्प्लस एनर्जी तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में नेकस्ट्रा के डेटा सेंटर्स के लिए क्रमशः 48 मेगावाट डीसी और 24.3 मेगावाट के कैप्टिव सौर और पवन ऊर्जा संयंत्र स्थापित करेंगेनेक्स्ट्रा भारत में ग्रीन डेटा सेंटर्स की सबसे बड़ी श्रृंखला है25 साल के इस समझौते के साथ, नेकस्ट्रा ने 2031 तक अपने सभी डेटा केंद्रों को कार्बन जीरो बनाने का लक्ष्य रखा है। यह नेक्स्ट्रा के उन कई प्रयासों के अतरिक्त है जो कंपनी ने वित्तवर्ष 2031 तक अपने संचालन में 100 फीसदी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए किए हैं। इन प्रयासों में, नेकस्ट्रा ने अपने सभी परिचालनों में हरित ऊर्जा को अपनाने में तेजी...









