-न्यूज़मिरर डेस्क
आज युवा मोर्चा चंडीगढ़ जिला उपाध्यक्ष पंकज लखवाल ने “मेरा रामदरबार हरा भरा” नाम से पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के प्रवक्ता नरेश अरोड़ा उपस्थित रहे नरेश अरोड़ा ने कहा की हर व्यक्ति को ऐसी अभियान के साथ जोड़ना चाहिए।
प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है अगर हर व्यक्ति ऐसे अभियान में अपना सहयोग करता है तो इस से चंडीगढ़ को हरा-भरा बनाए रखने में और सहयोग मिलेगा।
युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पंकज लखवाल ने कहा कि वह लगातार रामदरबार में अपने इस अभियान को और तेज करेंगे और इससे अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ेंगे इस मौके पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक माधव अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की शेरा अमित झा विजय कुमार अरविंद शुक्ला व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


