-चंडीगढ़ (अमरपाल नूरपुरी )
-प्रयागराज के विश्व प्रसिद्ध मूंछ नृत्य कलाकार राजेंद्र तिवारी उर्फ़ दुकान जी एक समाज सेवी ही नहीं बल्कि देशभक्त भी हैं। 15 अगस्त के अफसर पर तिरंगा यात्रा के दौरान तिरंगा परिधान में सजे दुकान जी ने शहर के लोगों को शुभ कामनाएं दी और देश प्रेम के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान प्रयागराज के निवासियों ने उनके साथ सेल्फी ली और उनके देश भक्ति के इस जज़्बे की सराहना की। विश्व भर में मूंछ नृत्य कला के एकमात्र कलाकार राजेंद्र तिवारी शास्त्री संगीत की धुन पर जब अपनी मूंछों पर मोमबतियां बांध कर मूंछ नृत्य पेश करते हैं, तो लोग चकित रह जाते है।

राजेंद्र तिवारी का नाम 1994 के लिम्का बूक ऑफ रिकार्ड्स और गिनीज़ बूक
ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स 1995 के एडिशन में दर्ज हो चुका है। यही नही ,वह भूटान ,नेपाल ,ताइवान और सिंगापुर में भी अपने कार्यक्रम पेश कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रभावित राजेंद्र तिवारी उर्फ़ दुकान जी लखनऊ दूरदर्शन,दिल्ली दूरदर्शन,सोनी टीवी ,ज़ी टीवी के” शाबाश इंडिया” शो और कलर्स के “इंडियाज़ गॉट टैलेंट” प्रोग्राम में अपनी कला का खूबसूरत नमूना प्रस्तूत कर चुके है। देश विदेश में प्रयागराज का नाम रोशन करने वाले होनहार कलाकार राजेंद्र तिवारी इस उम्र में भी जोश व जज़्बे से भरपूर हैं और युवा पीढ़ी के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

