-न्यूज़मिरर डेस्क
पंजाब मॉडर्न कॉन्प्लेक्स में ट्यूबवेल का काम पूरा हो जाने पर प्रधान श्री अरविंद राणा की अध्यक्षता में आज वरुण देवता/ ख्वाजा पीर की विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण द्वारा पूजा अर्चना की गई। जिसमें बड़ी गिनती में कॉलोनी वासियों ने हिस्सा लिया। कॉलोनी के प्रधान अरविंद राणा ने बताया कि ट्यूबवेल लग जाने से कालोनी की दो दशक पुरानी पानी की समस्या हल हो गई है। उन्होंने ट्यूबवेल लगवाए जाने के लिए कांग्रेस नेता सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों, नगर पंचायत प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों एवं वार्ड नंबर 31 की पार्षद नीतू चौधरी का बहुत-बहुत धन्यवाद किया। इस मौके पर कॉलोनी के चेयरमैन आर एल गुप्ता, गोलक बिहारी, एस चंदेल, जय सिंह, के के शर्मा, राजेश यादव, सोनिया, शैली, पूनम आदि कॉलोनी वासी उपस्थित थे।


