Newz Mirror

logoformobile-2
Menu
  • Home
  • National
  • Business
  • Global
  • Education
  • entertainment
  • General
    • Sports
    • Horoscope
    • Health
    • Auto
    • Crime
  • Punjab-Haryana
  • Chandigarh
  • Tourism
Menu
  • Home
  • National
  • Business
  • Global
  • Education
  • entertainment
  • General
    • Sports
    • Horoscope
    • Health
    • Auto
    • Crime
  • Punjab-Haryana
  • Chandigarh
  • Tourism

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा, प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर व प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने की प्रेसवार्ता

8 जून को जींद में आयोजित तिरंगा यात्रा के लिए दिया प्रदेश वासियों को न्योता

Jasmeet Singh by Jasmeet Singh
June 7, 2023
in Punjab-Haryana
0
Spread the love

-अमरपाल नूरपुरी 

चंडीगढ़, 7 जून :आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा, प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर और प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने बुधवार को चंडीगढ़ के प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने आमजन को तिरंगा यात्रा का न्योता दिया। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि 8 जून को हरियाणा के लाल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जींद की धरती पर तिरंगा यात्रा शुरू करेंगे। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जींद में जयंती देवी के मंदिर को जीत का मंदिर माना जाता है। पांडवों ने भी वहां पर पूजा की और भगवान परशुराम ने भी वहां तप किया। जींद में पांडु पिंडारा है जहां पिंड दान किया जाता है। अब आम आदमी पार्टी प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार, अपराध और नशे का पिंडदान करेगी। प्रदेश में दिल्ली की तर्ज पर विकास कार्य करवाए जाएंगे। किसानों को समय पर मुआवजा और महिलाओं को सम्मान अधिकार दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि संसद में एमएसपी की गांरटी का कानून लेकर आएंगे। लेकिन आज तक उस पर कोई बात नहीं की। खट्टर सरकार ने कुरूक्षेत्र जिले में एमएसपी की मांग कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज कर क्रूरता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जात-पात और धर्म की राजनीति को खत्म करेगी। गठबंधन नहीं ये ठगबंधन सरकार है, इस ठगबंधन सरकार से प्रदेश की जनता त्रस्त है। कांग्रेस ने प्रदेश में जो भ्रष्टचार का दीमक फैलाया था इस ठंगबंधन सरकार ने उसको खाद पानी देने का काम किया है। अनेकों नेताओं ने राजनीति की शुरूआत जींद से की, परंतु जींद का विकास किसी ने नहीं किया। आम आदमी पार्टी जींद और हरियाणा का विकास पूरी लगन से करेगी।

सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि सोशल मीडिया पर भाजपा का संकल्प पत्र वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा था कि 14 लाख किसान जिनके पास 5 एकड़ से कम जमीन है, उनको हर महीने 3000 रूपये पेंशन दी जाएगी। पेंशन का तो पता नहीं लेकिन किसानों को लाठियां रोज मिल रही हैं। खट्टर सरकार किसानों के साथ जो व्यवहार कर रही है, ये व्यवहार उनके ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। उन्होंने कहा कि 8 जून को जींद की तिरंगा यात्रा से इंकलाब शुरू होगा।

अनुराग ढांडा ने कहा कि तिरंगा यात्रा को लेकर प्रदेश के लोगों में काफी उत्साह है और इसका रिजल्ट उचाना हल्के में देखने को मिल भी रहा है। उचाना सीट से भाजपा और जजपा में लड़ाई शुरू हो गई है। उन्होंने कहा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उचाना सीट छोड़कर भाग जाएंगे या बुरी तरह से हारेंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा सीएम के पूर्व ओएसडी नीरज दफ्तुअर के खुलासे के बाद कई लोगों ने मुझे कहा आपने बड़े आदमी को छेड़ दिया है, इसके परिणाम भुगतने होंगे। आम आदमी पार्टी परिणाम भुगतने को तैयार है। आम आदमी पार्टी तिरंगा यात्रा के बाद नीरज दफ्तुआर के लेकर और बड़े खुलासे करेगी।

प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि तिरंगा यात्रा से प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने हमेशा किसानों पर लाठीचार्ज करवाने का काम किया है। जो भी वर्ग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरता है। पहलवान हो, कर्मचारी हो या किसान हो खट्टर सरकार ने लाठीचार्ज करवाकर उनके हकों को कुचलने का काम किया है। खट्टर सरकार संविधान के कुचलने का काम कर रही है।

Post Views: 553
Previous Post

“Revolutionizing Spine Care: Trinity Hospital Introduces Groundbreaking Comprehensive Spine Injury Unit to the Region”

Next Post

MP Vikramjit Singh Sahney conferred ‘Sikh of the Year Award’ By Indian High Commissioner to UK

Next Post
MP Vikramjit Singh Sahney conferred ‘Sikh of the Year Award’ By Indian High Commissioner to UK

MP Vikramjit Singh Sahney conferred ‘Sikh of the Year Award’ By Indian High Commissioner to UK

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

28.38c  Chandigarh

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • December 2021
  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021

Categories

  • Auto
  • Business
  • Chandigarh
  • Crime
  • Education
  • entertainment
  • General
  • Global
  • Health
  • National
  • Politics
  • Punjab-Haryana
  • Religion
  • Sports
  • Technology
  • Tourism
  • Uncategorized
  • WWE
logoformobile (2)

We have a vision for something and we want to fulfill it with passion and determination 24*7.

Contact Us: Contact@newzmirror.com

Facebook Twitter Youtube
[apvc_embed type="customized" border_size="2" border_radius="5" background_color="" font_size="14" font_style="" font_color="" counter_label="Visits:" today_cnt_label="Today:" global_cnt_label="Total:" border_color="" border_style="solid" padding="5" width="200" global="false" today="true" current="true" icon_position="" widget_template="template_11" ]

most viewed

Airtel Flags 98.4 billion Spam Calls Amid Sharp Rise in Digital Fraud Cases*

Gopal’s Restaurant Unveils New Outlet with Great Ambience and Better Taste

Monali Thakur, Parth Oza and Suhit Abhyankar Turn Up Navratri Spirit with ‘Galgoto’

‘Do Guna Zindagi’: ‘Little Thomas’ Brings a Heartwarming Ode to Childhood Joy

New Skill-Based Courses Unveiled at Dhanwantry Ayurvedic College

Aman and Sameer Win Gold at Chandigarh Press Club Annual Meet

trending now

Airtel Flags 98.4 billion Spam Calls Amid Sharp Rise in Digital Fraud Cases*

Airtel Flags 98.4 billion Spam Calls Amid Sharp Rise in Digital Fraud Cases*

September 25, 2026

Gopal’s Restaurant Unveils New Outlet with Great Ambience and Better Taste

September 25, 2026

Monali Thakur, Parth Oza and Suhit Abhyankar Turn Up Navratri Spirit with ‘Galgoto’

September 25, 2026

‘Do Guna Zindagi’: ‘Little Thomas’ Brings a Heartwarming Ode to Childhood Joy

September 24, 2026
© copyright 2020 -newzmirror.com
  • About
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Advertise
PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com