-चण्डीगढ़ (अमरपाल नूरपुरी)- गत दिवस स्थानीय एक होटल में आयोजित एक मिलन समारोह में 65 से 70 वर्ष की आयु के लगभग 40 सीनियर डॉक्टर शामिल हुए। जिनमें से कुछ ने वर्ष 1981 में राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक कॉलेज, पपरोला, हिमाचल प्रदेश से डिग्री प्राप्त की थी। डॉ. रंजीत शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि यदि आप लंबी और स्वस्थ जिंदगी जीना चाहते हैं, तो आपको अपने पुराने दोस्तों से मिलकर अपने सुख दुख बांटने चाहिये। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने जो कुछ भी सीखा है, उसे मरीजों के साथ साझा किया है ताकि वे लाभान्वित हो सकें। यह तीसरा मिलन समारोह है जो चण्डीगढ़ में आयोजित किया गया है। इसके अलावा हम हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में भी इसका आयोजन सफलतापूर्वक कर चुके हैं। इस समारोह के मुख्य आयोजक डॉ. रंजीत शर्मा थे जिन्होंने डॉ. राजेश मन्नान, डॉ. तिरलोचन सिंह और डॉ. अनुपम खन्ना की मदद से इस सफल कार्यक्रम का प्रबंधन किया।

स्मरण रहे कि पंजाब के जाने माने कलाकार डाक्टर रंजीत शर्मा का फिल्मी दुनिया से पुराना नाता है। वह अब तक 100 से अधिक हिन्दी, पंजाबी फिल्मों में अपने अभिनय के जौहर दिखा चुके हैं। सीरियल उडारियां में भी उनके जोरदार अभिनय की दर्शकों ने सराहना की थी। डॉ. रंजीत ने बताया कि भविष्य में वह कुछ वैब सीरीज में भी नजर आयेंगे।

