Newz Mirror

logoformobile-2
Menu
  • Home
  • National
  • Business
  • Global
  • Education
  • entertainment
  • General
    • Sports
    • Horoscope
    • Health
    • Auto
    • Crime
  • Punjab-Haryana
  • Chandigarh
  • Tourism
Menu
  • Home
  • National
  • Business
  • Global
  • Education
  • entertainment
  • General
    • Sports
    • Horoscope
    • Health
    • Auto
    • Crime
  • Punjab-Haryana
  • Chandigarh
  • Tourism

पंजाबी जोड़ी ने गुरु नानक देव जी पर एक पंजाबी डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ को रिलीज़ किया

Jasmeet Singh by Jasmeet Singh
June 15, 2022
in Chandigarh
0
अमरदीप सिंह और विनइंदर कौर चंडीगढ़ प्रेस क्लब  में

अमरदीप सिंह और विनइंदर कौर चंडीगढ़ प्रेस क्लब में

Spread the love

-अमरपाल नूरपुरी

चंडीगढ़, 15 जून, 2022: पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, इराक, सऊदी अरब, तिब्बत, बांग्लादेश, भारत और श्रीलंका आदि दूर देशों में गुरु नानक देव जी की प्रतिष्ठित यात्राओं पर अंग्रेजी सीरीज़ का नया पंजाबी संस्करण आज यहां सिंगापुर निवासी पति-पत्नी की जोड़ी अमरदीप सिंह और विनइंदर कौर ने जारी किया।
गुरु नानक देव जी की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए, युगल ने काफी लंबी यात्राएं की और, ‘‘सैनत, गुरु नानक दे पेंडेयां दी रूहानी छाप’’ (ਸੈਨਤ, ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇ ਪੈਂਡਿਆਂ ਦੀ ਰੂਹਾਨੀ ਛਾਪ), (Sainat, Guru Nanak Dey Paindeyan Di Roohani Chaap) नामक पंजाबी डॉक्यूमेंट्री बनाई, जो आध्यात्मिक विचार-विमर्श और संवाद के लिए गुरु नानक देव जी द्वारा अलग अलग धर्मों के प्रमुख स्थलों पर की गई विशाल यात्रा का काफी अधिक विस्तार से वर्णन करती है। यह सीरीज़ TheGuruNanak.com पर पूरी तरह से निशुल्क उपलब्ध है।
इस डॉक्यूमेंट्री का अंग्रेजी संस्करण सितंबर 2021 में ‘‘एलेगॉरी, ए टेपेस्ट्री ऑफ गुरु नानक ट्रेवल्स’’ शीर्षक के तहत जारी किया गया था। ये अंग्रेजी संस्करण भी TheGuruNanak.com पर पूरी तरह से निशुल्क उपलब्ध है।
गुरु नानक  देव जी पर 24-एपिसोड की यह डॉक्यूमेंट्री ‘लॉस्ट हेरिटेज प्रोडक्शंस’, सिंगापुर स्थित प्रोडक्शन हाउस और ‘सिख लेंस प्रोडक्शंस’, यूएसए स्थित गैर-लाभकारी संगठन की संयुक्त प्रोडक्शन है। इसे 9 देशों में 150 से अधिक अलग अलग धार्मिक और बहु-विश्वास स्थलों पर फिल्माया गया है, जिन पर गुरु नानक देव जी ने 22 साल की लंबी आध्यात्मिक खोज के दौरान 15वीं शताब्दी में अलग अलग यात्राएं की थी।
अमरदीप सिंह ने कहा कि ‘‘इतनी नाजुक और अस्थिर दुनिया में, यह समझने का इससे बेहतर समय कभी नहीं रहा कि गुरु नानक देव जी ने अपने अनुभवात्मक ज्ञान को सांझा करने और मानव जाति की एकता का प्रचार करने के लिए 22 साल तक अलग अलग दिशाओं में यात्राएं क्यों की थीं।’’
अमरदीप सिंह और विनइंदर कौर चंडीगढ़ प्रेस क्लब में
विनइंदर कौर ने कहा कि ‘‘गुरु नानक देव जी के 260 से अधिक शब्दों (मुखवचनों या वाक) को रागों में महत्वपूर्ण अध्यात्मिक और व्यवहारिक सोच का आह्वान करने के लिए प्रस्तुत किया गया है, जो इस डॉक्यूमेंट्री का आधार है। इसके अलावा, उपमहाद्वीप के 14 संतों, गुरु नानक देव जी के समकालीन और पूर्ववर्तियों के आख्यान, जिनके छंद गुरु ग्रंथ साहिब में निहित हैं, इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ में प्रस्तुत किए गए हैं।’’
सबसे पुरानी ‘जन्मसाखियों’ (गुरु नानक देव जी की जीवनी) के विश्लेषणात्मक अध्ययन और गुरु नानक देव जी के छंदों में रूपक संदेशों द्वारा समर्थित, टीम ने गुरु नानक देव जी द्वारा देखे गए भौगोलिक क्षेत्रों में सभी बहु-विश्वास स्थलों के शोध और फिल्मांकन में तीन साल से अधिक समय बिताया। इसके बाद, 24-एपिसोड की डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए पूरे डेटा को संपादित (एडीटिंग) करने में उन्हें दो साल से अधिक का समय लगा। पोस्ट प्रोडक्शन आदि के बाद इन सीरीज़ को तैयार कर प्रस्तुत किया गया है।
अमरदीप और विनइंदर के लिए, गुरु नानक देव जी के नक्शेकदम पर चल रहा हर पल दार्शनिक रूप से मुक्तिदायक रहा है। इसने उन्हें अपनी स्वयं की कंडीशनिंग (आत्मशुद्धि)को चुनौती देने, पुरानी चीजों को छोडऩे और फिर से सीखने और विविधता में एकता की सुंदरता को आत्मसात करने के लिए प्रोत्साहित किया।
अमरदीप ने अंत में कहा कि ‘‘हम इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ के हिंदी, शाहमुखी और उर्दू संस्करणों के निर्माण के इस गैर-व्यावसायिक प्रयास के लिए सामुदायिक समर्थन की मांग कर रहे हैं। हम दुनिया भर में सकारात्मकता और सद्भाव का संदेश फैलाने के लिए समान विचारधारा वाले लोगों के साथ निरंतर सहयोग करेंगे।’’
अपने शानदार अभियान की एक झलक प्रदान करते हुए, अमरदीप ने कहा कि ‘‘हमने सऊदी अरब में मक्का के रेगिस्तान से तिब्बत में कैलाश पर्वत तक यात्रा की, खतरनाक अफगानिस्तान के दूरदराज के क्षेत्रों की खोज की, इराक में भीषण गर्मी का अनुभव किया, पाकिस्तान में बलोच क्षेत्रों में खुष्क बलूची पहाड़ों को पार किया। इसके साथ ही हिंद महासागर से होकर श्रीलंका द्वीपसमूह पर भी गए। इतना ही नहीं, हमने ईरान में फारसी संस्कृति के साथ भी घुलने-मिलने का प्रयास किया, बांग्लादेश में डेल्टा क्षेत्र को पार किया और भारत में चारों दिशाओं में अलग अलग जगहों तक जाकर शूटिंग की।’’
वर्तमान भू-राजनीतिक प्रतिबंधों और सांस्कृतिक जनादेश में, अमरदीप और विनइंदर के लिए गुरु नानक देव जी पर एक इतनी विस्तृत डॉक्यमेंट्री बनाना आसान नहीं था। हालांकि, कोई भी मुश्किल चुनौती उनको एक ऐसी अमूल्य डॉक्यूमेंट्रीज तैयार करने से रोक नहीं पाई जो कि आने वाली पीढिय़ों के लिए एक सौगात है।
इस संबंध में सहभागिता संबंधित विवरण के लिए, आप अमरदीप और विनइंदर से TheGuruNanak.com पर संपर्क कर सकते हैं।
Post Views: 411
Previous Post

मेड इन इंडिया लग्जरी फैशन ब्रांड रोपेरो ऑनलाइन बाजार में लांच किया गया

Next Post

फ्रैंचाइज इंडिया नॉलेज कंपनी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ बिजनेस कोचिंग फर्म को लाई पंजाब चण्डीगढ़ में खोला पहला एक्शन कोच कार्यालय

Next Post

फ्रैंचाइज इंडिया नॉलेज कंपनी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ बिजनेस कोचिंग फर्म को लाई पंजाब चण्डीगढ़ में खोला पहला एक्शन कोच कार्यालय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

25.52c  Chandigarh

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • December 2021
  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021

Categories

  • Auto
  • Business
  • Chandigarh
  • Crime
  • Education
  • entertainment
  • General
  • Global
  • Health
  • National
  • Politics
  • Punjab-Haryana
  • Religion
  • Sports
  • Technology
  • Tourism
  • Uncategorized
  • WWE
logoformobile (2)

We have a vision for something and we want to fulfill it with passion and determination 24*7.

Contact Us: Contact@newzmirror.com

Facebook Twitter Youtube
Visits: 1676
Today: 1

most viewed

Sip Into Tradition: Unveiling Mohali’s Newest Ancient-Inspired Summer Menu

No boundaries, just feeling: How Zulfi Syed is remixing India’s nightlife one beat at a time

Akshay Kumar Joins the JK Maxx Family to Paint a Story of Trust and Reliability

Actor Vrishab Wig turns to Pilates for strength and control

Lamrin Tech Skills University Punjab organized an Industry–Academia–HR Meet 2026

Sri Chaitanya Students Excel in JEE Main 2026, Achieve Remarkable Success

trending now

Sip Into Tradition: Unveiling Mohali’s Newest Ancient-Inspired Summer Menu

Sip Into Tradition: Unveiling Mohali’s Newest Ancient-Inspired Summer Menu

April 30, 2026

No boundaries, just feeling: How Zulfi Syed is remixing India’s nightlife one beat at a time

April 29, 2026

Akshay Kumar Joins the JK Maxx Family to Paint a Story of Trust and Reliability

April 28, 2026

Actor Vrishab Wig turns to Pilates for strength and control

April 23, 2026
© copyright 2020 -newzmirror.com
  • About
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Advertise
PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com