Newz Mirror

logoformobile-2
Menu
  • Home
  • National
  • Business
  • Global
  • Education
  • entertainment
  • General
    • Sports
    • Horoscope
    • Health
    • Auto
    • Crime
  • Punjab-Haryana
  • Chandigarh
  • Tourism
Menu
  • Home
  • National
  • Business
  • Global
  • Education
  • entertainment
  • General
    • Sports
    • Horoscope
    • Health
    • Auto
    • Crime
  • Punjab-Haryana
  • Chandigarh
  • Tourism

प्रोस्टेट से जुड़ी परेशानियां से पेशाब की समस्याएं हो सकती हैं – डॉ. आर.एस. रॉय

Jasmeet Singh by Jasmeet Singh
September 19, 2021
in Chandigarh
0
Spread the love

-अमरपाल नूरपुरी 

चण्डीगढ़ – बीपीएच या बेनाईन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया बढ़ी हुई प्रोस्टेट का चिकित्सीय नाम है। यह उम्र बढऩे के साथ हार्मोनल परिवर्तनों के कारण होता है। बीपीएच सौम्य होता है। इसका मतलब है कि यह कैंसर नहीं है। यह कैंसर का कारण भी नहीं हैं। हालांकि, बीपीएच और कैंसर एक साथ हो सकते हैं। डॉ. आर.एस. रॉय, डायरेक्टर, यूरोलॉजी एवं एंड्रोलॉजी, मैक्स हैल्थकेयर हास्पिटल, मोहाली ने कहा कि बीपीएच के लक्षण हर व्यक्ति में अलग हो सकते हैं और यह बढऩे के साथ लक्षण अलग-अलग भी हो सकते हैं। बढ़ी हुई प्रोस्टेट से जुड़ी परेशानियां या जटिलताएं अनेक समस्याएं उत्पन्न कर सकती हैं, जो समय के साथ विकसित होती हैं। बीपीएच का जोखिम तीन चीजों से बढ़ जाता है: बढ़ती उम्र, परिवार में इस बिमारी का इतिहास तथा मेडिकल स्थिति – शोध से पता चलता है कि कुछ चीजें, जैसे मोटापा बीपीएच के बढऩे में मददगार हो सकती हैं।
प्रोस्टेट उम्र के साथ वृद्धि के दो मुख्य चरणों से गुजरता है। पहला चरण यौवनावस्था की शुरुआत में होता है, जब प्रोस्टेट का आकार बढ़कर दोगुना हो जाता है। वृद्धि का दूसरा चरण लगभग 25 साल की उम्र से शुरू होता है और आजीवन चलता रहता है। बीपीएच अक्सर वृद्धि के दूसरे चरण में होता है। जब प्रोस्टेट बढ़ जाती है, तो वह ब्लैडर पर दबाव डाल सकती है या उसे रोधित कर सकती है, जिससे लोअर यूरिनरी ट्रैक्ट सिंपटम्स (लुट्स) यानि निचली मूत्रनली की समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें बार-बार पेशाब आना, पेशाब करने के फौरन बाद भी ब्लैडर भरा हुआ महसूस होना, पेशाब बहुत धीरे-धीरे आना, पेशाब करते हुए बार-बार रुकना, पेशाब करने में मुश्किल होना, दबाव पडऩा आदि शामिल हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए मरीज पानी एवं अन्य तरल चीजें लेना कम कर देता है और उसे बार-बार पेशाब की फिक्र रहने लगती है, उदाहरण के लिए, वो जहां भी जाता है, वहां सबसे पहले टॉयलेट तलाशता है, लंबा सफर करने से पहले यदि उसे सफर में पेशाब की सुविधा नहीं मिलने वाली है, जैसे बस के लंबे सफर में, तो वह पहले पेशाब करता है। इससे मरीज के जीवन की गुणवत्ता प्रभावित होती है।
50 से 60 साल की उम्र के बीच लगभग आधे पुरुषों को यह समस्या हो सकती है और 80 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते, लगभग 90 प्रतिशत लोगों को बीपीएच हो जाता है। इतने विस्तृत स्तर पर मौजूद होने के बाद भी मरीजों को इस स्थिति का अनुमान नहीं होता और वो इसे बढ़ती उम्र का हिस्सा मानते हैं। अधिकांश लोग समस्या को तब पहचानते हैं, जब वॉशरूम में जाने की जरूरत धीरे-धीरे न बढ़कर अचानक बहुत तेजी से बढ़ती है। ज्यादातर लोगों के लिए पहले लक्षण की शुरुआत ऐसे ही होती है।ÓÓ
डॉ. आर.एस. राय ने कहा कि बीपीएच और प्रोस्टेट कैंसर के बीच कोई संबंध नहीं, लेकिन आपके स्वास्थ्य सेवा प्रदाता को कुछ लक्षणों पर गौर करना जरूरी है। पुरुष अक्सर, लक्षणों के अनुरूप अपनी दैनिक दिनचर्या को संशोधित कर लेते हैं और उन लक्षणों को दूर करने के तरीके नहीं तलाशते।
आपके लक्षण चाहे हल्के हों, मध्यम हों या गंभीर, आपको अपने फिजिशियन से मुलाकात कर अपनी स्थिति एवं इलाज के उचित विकल्पों पर बातचीत कर लेनी चाहिए। बीपीएच के कई इलाज हैं। आप और आपका डॉक्टर मिलकर फैसला ले सकते हैं कि आपके लिए कौन सा विकल्प सबसे अच्छा रहेगा। बीपीएच के लिए एक्टिव सर्वियलेंस (सावधानीपूर्वक निगरानी) करने की जरूरत होती है। कुछ मामलों में दवाई से काम चल जाता है और कभी-कभी मिनिमली इन्वेसिव प्रक्रिया की जरूरत होती है। कभी-कभी मिश्रित इलाज श्रेष्ठ रहता है। जीवनशैली का प्रबंधन करने की सरल विधियों से भी लक्षणों का इलाज किया जा सकता है –
ऽ चुस्त रहें – शिथिल जीवन से ब्लैडर पूरी तरह से खाली न हो पाने की समस्या हो सकती है।
ऽ बाथरूम जाने पर अपना ब्लैडर पूरी तरह से खाली करने की कोशिश करें।
ऽ हर रोज एक दिनचर्या के अनुरूप पेशाब करने की कोशिश करें, फिर चाहे आपकी पेशाब करने की इच्छा हो रही हो या नहीं।
ऽ रात में 8 बजे के बाद कोई भी तरल पदार्थ न पिएं, ताकि आपको रात में पेशाब न आए।
ऽ अल्कोहल पीना सीमित कर दें।
ज्यादा गंभीर मामलों में प्रोस्टेट बढऩे से मूत्र रुक सकती है, जिससे और ज्यादा गंभीर समस्याएं, जैसे किडनी फेल हो सकती है। इसका इलाज फौरन करना पड़ता है। इसलिए, यदि आपको कोई भी लक्षण दिखता हो, तो उसका निदान कराएं और जानें कि उसके इलाज के लिए आप क्या कर सकते हैं।
Post Views: 275
Previous Post

VUENOW SPREADS ITS Operations TO European Union

Next Post

Talented Singer Sandeep will mesmerize you with her latest song ‘Right To Left’

Next Post

Talented Singer Sandeep will mesmerize you with her latest song 'Right To Left'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13.59c  Chandigarh

Archives

  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • December 2021
  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021

Categories

  • Auto
  • Business
  • Chandigarh
  • Crime
  • Education
  • entertainment
  • General
  • Global
  • Health
  • National
  • Politics
  • Punjab-Haryana
  • Religion
  • Sports
  • Technology
  • Tourism
  • Uncategorized
  • WWE
logoformobile (2)

We have a vision for something and we want to fulfill it with passion and determination 24*7.

Contact Us: Contact@newzmirror.com

Facebook Twitter Youtube
Visits: 1835
Today: 2

most viewed

PizzaExpress Arrives in Elante Mall: A New Culinary Experience for Chandigarh

Dr. Sapna Nanda Appointed Regular Principal of Govt. College of Education, Sector 20

Vivek High School Brings Nature to Life with ‘Echoes of the Earth’

Angel One Issues Caution Over Fraudulent Investment Groups on Social Media

Shalby Hospital Mohali Sets New Benchmark with Robotic-Assisted Joint Replacement Technology

Airtel MD’s Safety Tip: Separate Bank Account Recommended for UPI Payments

trending now

PizzaExpress Arrives in Elante Mall: A New Culinary Experience for Chandigarh

PizzaExpress Arrives in Elante Mall: A New Culinary Experience for Chandigarh

December 4, 2025

Dr. Sapna Nanda Appointed Regular Principal of Govt. College of Education, Sector 20

December 3, 2025

Vivek High School Brings Nature to Life with ‘Echoes of the Earth’

December 3, 2025

Angel One Issues Caution Over Fraudulent Investment Groups on Social Media

November 29, 2025
© copyright 2020 -newzmirror.com
  • About
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Advertise
PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com