-मोहाली, 2 नवम्बर (अमरपाल नूरपुरी): कैलिफोर्निया की अतिथि-सेवा शैली को पंजाब तक लाते हुए चंडी हॉस्पिटैलिटी ने मोहाली के एरोसिटी में अपने दो प्रमुख प्रोजेक्ट, करी एंड हॉप्स ब्रेवरी को. और करीलेन किचन शुरू करने की घोषणा की है।
अमेरिका में दो दशक से सफल रेस्टोरेंट श्रृंखला चलाने वाले चंडी ब्रदर्स, सोनू, सनी और जोती चांदी,अब भारत में अपनी नई पहचान बनाने जा रहे हैं।
करी एंड हॉप्स ब्रेवरी को. में प्रीमियम डाइनिंग और क्राफ्ट बीयर का अनुभव मिलेगा, जबकि करीलेन किचन देश का पहला ड्राइव-थ्रू भारतीय भोजन रेस्टोरेंट होगा, जहां प्रामाणिक भारतीय स्वाद को आधुनिक सुविधा के साथ जोड़ा गया है।
सोनू चंडी, सीईओ, चांदी हॉस्पिटैलिटी ने कहा कि भारत में विस्तार हमारा सपना रहा है, जहां अमेरिकी अतिथि-सत्कार भारतीय आत्मीयता से मिलता है। उन्होंने कहा कि मोहाली का उभरता हुआ एरोसिटी इलाका आधुनिक सोच और वैश्विक मानकों का प्रतीक है, इसलिए यहां से शुरुआत करना हमारे लिए सबसे उपयुक्त रहा।
वाइस प्रेसिडेंट सनी चंडी ने कहा कि भारत लौटना जड़ों से जुड़ने और यहां की डाइनिंग संस्कृति में योगदान देने का अवसर है। उन्होंने बताया कि मोहाली से शुरुआत कर कंपनी आने वाले समय में देश के अन्य शहरों तक अपने विस्तार की योजनाc बना रही है।

