मोहाली (अमरपाल नूरपुरी )-एनए कल्चरल सोसाइटी की फाउंडर प्रेसिडेंट निखार आनंद मिड्डा और उनकी बेटी ने लीला ऑर्किड ग्रीन्स में हुए जन्माष्टमी उत्सव में भाग लिया जिसमें निखार यशोदा माँ और रूह कृष्ण के रूप में दिखाई दी। यह एक बहुत ही मनोरम दृश्य था, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। लीला ऑर्किड ग्रीन्स सैक्टर 115 मोहाली में ये जन्माष्टमी उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। सभी ने इस अवसर पर प्रभु श्री कृष्णा के भजनों पर नृत्य किया जिससे माहौल कृष्णमय हो गया । देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन में सभी को प्रसाद बांटा गया।


