-अमरपाल नूरपुरी
-नोएडा, 29 सितम्बर।आज यहां सेक्टर 74 स्थित अजनारा ग्रैंड हेरीटेज की मार्केट में सज्जा हैंडलूम की शुरुआत की गई। सज्जा हैंडलूम जीरकपुर स्थित एक प्रसिद्ध हैंडलूम का केंद्र है जहां से सामान व्यक्तिगत तौर पर जाकर तो लिया जा ही सकता है, यहां से देश भर में सामान डिलीवर भी किया जाता है। इसकी एक शाखा की आज यहां शुरुआत की गई है।
सज्जा हैंडलूम के प्रमुख अंशुमाली गुप्ता ने बताया कि एनसीआर क्षेत्र में सज्जा हैंडलूम की काफी समय से मांग आ रही थी । इस शाखा में सज्जा के अपने प्रॉडक्ट्स के अलावा विभिन्न नामी कंपनियों के उत्पाद भी उपलब्ध रहेंगे। सज्जा हैंडलूम एक ऐसा शोरूम है जिसमें उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाता है।

