-संतोष कटारिया के संगीत संयोजन ने कार्यक्रम को शिखर पर पहुंचाया
–अमरपाल नूरपुरी
चंडीगढ़ :किशोर कुमार फैंस एंड चैरिटेबल क्लब सरहिंद द्वारा बलजीत सिंह के सहयोग से गत दिवस टैगोर थिएटर चंडीगढ़ में एक रंगारंग संगीत कार्यक्रम “बिन फेरे हम तेरे” का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आगाज़,मुंबई के गायिक विश्वनाथ मुखर्जी द्वारा ,जिंदगी एक सफर है सुहाना गीत के साथ किया गया.
उसके बाद वीरेंद्र धीमान और तनिष्का ने तेरा मेरा तेरा मेरा दिल से दिल मिल गया गीत गाया, एचसीएस अधिकारी जगदीप डांडा और राधिका ग्रोवर ने मैं तेरे प्यार में पागल गीत की शानदार प्रस्तुति दी.
डॉ गुरप्रीत सिंह मावी और सुचेता ने पिया पिया मोरा जिया पुकारे गीत की शानदार प्रस्तुति दी, किशोर कुमार फैन क्लब के वाइस प्रेसिडेंट परमिंदर सिंह ने वादा तेरा वादा गाकर खूब रंग जमाया!
नंदकिशोर और दिव्यांशी ने हाल कैसा है जनाब का, कोई रोको ना दीवाने को -डॉक्टर प्रदीप भारद्वाज, दिल की बातें दिल ही जाने अभिजीत पटियाला और शुभंगानी पटियाला ने पेश किया, अकेला गया था मैं अभिजीत अंबाला ने प्रस्तुति दी इस कार्यक्रम में ज्यादातर गीत किशोर कुमार के ही गए.

मोहम्मद रफी नाइट के विनर कलाकार राजवीर बमानिया ने तनिष्का के साथ मिलकर तेरे दिल में जरा सी जगह अगर मिले गाकर लोगों की खूब तालियां बटोरी, आप यहां आए किस लिए -अमित सहगल और कीर्ति सयान, जानू मेरी जान है राजेश कपिल प्रिंस पटियाला, और पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी – विश्वनाथ मुखर्जी ,
तुम मिले प्यार से राजीव पटियाला और कल्पना गुप्ता ने शानदार प्रस्तुति दी, इंद्रजीत और जगदीश अरोड़ा व कीर्ति सायन ने एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल – मधुसूदन और बब्बल अरोड़ा में अच्छा तो हम चलते हैं गीत गाया,शिखा टंडन (यूएसए) ने अपने गीत से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया.

कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर बलजीत सिंह ने टाइटल गीत बिन फेरे हम तेरे गीत गाकर समां बांध दिया . कार्यक्रम का संगीत संयोजन पंजाब के जाने माने संगीतकार संतोष कटारिया ने किया जो कई पंजाबी फिल्मों का संगीत दे चुके है इसके इलावा वह पंजाब और बॉलीवुड के लगभग 100 से अधिक नामवर गायक कलाकारों के गीत अपने संगीत निर्देशन में रिकॉर्ड कर चुके हैं। संतोष कटारिया पिछले 40 बरसों से संगीत की दुनिया में सक्रिय है और संगीत उनकी रग रग में बसा है। चंडीगढ़ में पहली बार उन्होंने लाइव ऑर्केस्ट्रा में 22 म्युज़िशिएंस को पेश किया है जो किसी उपलब्धि से कम नहीं।
स्टेज एंकर का काम जागृति सूद ने किया,विशेष अतिथि हरमीत सिंह बत्रा और मुख्य अतिथि श्री सुनील वर्मा जी (ओ.पी. ज्वैलर्स, सरहिंद ने विशेष तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की,
इस शो का आयोजन श्री बलजीत सिंह सरहिंद द्वारा किया गया जो पिछले 10 वर्षों से किशोर कुमार नाइट का सफल आयोजन करते आ रहे हैं। इस बार पहली बार भारी ऑर्केस्ट्रा और 20 से अधिक गायक कलाकारों द्वारा किशोर दा को संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई.

