-प्रयागराज (अमरपाल नूरपुरी) – सिक्ख धर्म के नौवें गुरू श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित धार्मिक यात्रा आसाम से चलकर गत दिवस प्रयागराज पहुंची, जहां उसका तहे दिल के साथ श्रद्धापूर्वक संगत ने स्वागत किया। गुरू जी की सवारी शहर के जिस जिस क्षेत्र से गुजरी, वहां के लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

इस दौरान शहर में जगह जगह पर लंगर और चाय पानी की व्यवस्था की गई जिसे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। इस यात्रा में प्रयागराज के विश्व प्रसिद्ध मूंछ नृत्य कलाकार राजेन्द्र तिवारी उर्फ दुकान जी ने भी शिरकत की और पालकी साहिब पर फूलों की माला चढ़ाई और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सारा शहर जो बोले सो निहाल और हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

