-न्यूज़मिरर ब्यूरो
अमेरिकन रेसलर और एक्टर कोडी रोड्स ने आज एक कड़े मुकाबले में रोमन रेंस को हराकर WWE यूनिवर्सल चैंपियन का खिताब जीत लिया. स्मरण रहे की रोमन रेंस ने 1316 दिनों तक इस टाइटल पर अपना कब्जा जमा रखा था. रोमन रेंस ने गत कुछ वर्षों में डब्ल्यू डब्ल्यू ई के नामवर पहलवानों को धूल चटाकर अपनी बादशाहत कायम कर दी थी.पर कहते हैं सेर को सवा सेर मिल ही जाता है .रोमन रेंस के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, कोडी रोड्स ने इस बार उनका खिताब जीतने का सपना चूर-चूर करते हुए अपने युद्ध कौशल से रोमन रेंस को मात देकर इस खिताब पर अपना नाम लिख दिया. वह शुरू से ही रोमन रेंस पर भारी पड़ रहे थे.कोड़ी रोडस पूर्व में AEW तथा TNT जैसी रेसलिंग संस्थाओं का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने वहां पर भी अपना झंडा बुलंद किया था. कोडी रोड्स के प्रदर्शन से उनके समर्थक फूले नहीं समा रहे ,जबकि दूसरे खेमे में दुख और निराशा व्याप्त है.


