Newz Mirror

logoformobile-2
Menu
  • Home
  • National
  • Business
  • Global
  • Education
  • entertainment
  • General
    • Sports
    • Horoscope
    • Health
    • Auto
    • Crime
  • Punjab-Haryana
  • Chandigarh
  • Tourism
Menu
  • Home
  • National
  • Business
  • Global
  • Education
  • entertainment
  • General
    • Sports
    • Horoscope
    • Health
    • Auto
    • Crime
  • Punjab-Haryana
  • Chandigarh
  • Tourism

सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र है : खूबसूरत पर्यटन स्थल शिमला

Jasmeet Singh by Jasmeet Singh
May 19, 2021
in Tourism
2
Spread the love

अमरपाल नूरपुरी :

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को भारत के कुछ चुनिंदा लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। समुद्र तल से लगभग 2213 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शिमला एक सुंदर एवं मनमोहक पर्वतीय स्थल है। जिसे पहाड़ों का राजा और ‘पहाड़ों का दिल’ भी कहा जाता है। यह पर्यटन स्थल देवी श्यामला के नाम पर बसा है। आजादी से पूर्व ब्रिटिश काल में यह नगर भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करता था और अग्रेजों ने भी इस नगर की खूबसूरती कायम रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कहा जाता है कि गोरखा युद्ध के दौरान लैफ्टीनेंट रौस ने सर्वप्रथम इस पर्वतीय स्थल की खोज की थी। इस बात की पुष्टि सर एडवर्ड बक ने भी की है कि सन् 1819 में सहायक राजनैतिक अधिकारी लैफ्टीनेंट रौस ने शिमला पहुंच कर सबसे पहले अपने रहने के लिये घास-फूस और लकड़ी की एक झौपड़ी बनायी थी। उसके बाद सन् 1822 में मेजर कैनेडी इस क्षेत्र के राजनैतिक अधिकारी नियुक्त हुए और उन्होंने शिमला में लकड़ी का पहला मकान बनवाया। कैनेडी हाऊस के निर्माण के बाद तो अन्य अंग्रेज अधिकारी भी यहां के आकर्षण से अछूते नहीं रहे और शिमला की हसीन वादियों में आकर बस गये। धीरे – धीरे यहां चहल पहल बढऩे लगी।
सन् 1903 में शिमला कालका के मध्य रेलवे लाईन बिछाने का कार्य प्रारम्भ हो गया था।कहा जाता है इस रेलवे ट्रैक की खोज वहां के एक मजदूर भलकु ने की थी।कालका से शिमला तक की रेल यात्रा का एक अपना अलग ही आनंद है। लगभग 103 छोटी-बड़ी सुरंगों को पार करती हुई टॉय ट्रेन यह दूरी लगभग 6 घटे में पूरी करती है। जबकि कालका से बस द्वारा करीब 90 किलोमीटर का यह सफर लगभग साढ़े तीन घटे में तय हो जाता है। वैसे तो शिमला में वर्ष भर ही पर्यटकों का तांता लगा रहता है पर गर्मी के मौसम में या दिसम्बर-जनवरी में बर्फ गिरने के समय तो यहां की रौनक देखने लायक होती है। ऐसे समय में होटल वालों की बन आती है और वह पर्यटकों से मन चाहे पैसे वसूल करते हैं। पर्यटकों को पटाकर होटल तक लाने में स्थानीय बिचौलियों की भूमिका भी अत्यंत महत्त्वपूर्ण होती है। परंतु अब होटलों की ऑलाइन बुकिंग से एनका काम घट गया है।
देवदार, ओक तथा चीड़ के ऊंचे-ऊंचे हरे-भरे वृक्षों से घिरा शिमला सांझ ढलते ही अपने प्राकृतिक सौंदर्य का जादू बिखेरने लगता है। ऐसे में रिज पर खड़े

होकर ढलते हुए सूर्य की आभा निहारना अत्यंत सुखद प्रतीत होता है। यहां घुड़सवारी करने एवं टहलने का भी एक अपना ही मजा है। इसी मैदान पर स्थित गिरजाघर की प्राचीन शैली की खूबसूरत ईमारत और उसके ऊंचे बुर्ज अनायास ही पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। कहा जाता है कि यह गिरजाघर 1844 के आसपास अस्तित्व में आया था। तब से लेकर आज तक यह गिरजाघर गर्व से सिर उठाये शिमला की शोभा बढ़ा रहा है। रिज से थोड़ा नीचे उतरते ही लक्कड़ बाजार है जहां लकड़ी की सजावटी तथा घरेलू वस्तुएं उचित दाम पर मिल जाती हैं। विशेष बात यह है कि यहां की माल रोड और रिज क्षेत्र में गाडिय़ों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध है जिस कारण सैलानी बेफिक्री से घूमने फिरने के साथ-साथ प्रकृति की सुंदरता का पूरा लुत्फ उठाते हैं।


शिमला के आस-पास देखने लायक अनेकों खूबसूरत स्थान हैं जिनमें कालीबाड़ी मंदिर, जाखू टेम्पल , कुफरी, फागू , मशोबरा, नालदेहरा, चैल, समरहिल, चाडविक जल प्रपात, प्राकस्पैकट हिल तथा नारकंडा गोल्फ क्लब का नाम उल्लेखनीय है। हालांकि कुछ वर्षों में यहां पानी की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है फिर भी इस सुंदर पर्यटन स्थल को देखने के लिये पर्यटकों का तांता लगा रहता है। शिमला में ठहरने की कोई समस्या नहीं है। छोटे-बड़े सभी तरह के होटल तथा धर्मशालायें यहां मौजूद हैं। यहां के प्रमुख होटलों में ‘हाली डे होम, एशिया दी डॉन , ओबराय सेसिल , हिमलैंड, होटल पाइनव्यू, गुलमर्ग, वुडविले पैलेस, गैंड, मारीना,रैडिसन जैस ,कोम्बरमेर,ब्रिज व्यू तथा होटल वेलकम के नाम लिये जा सकते हैं। ‘भोजन के लिये भी माल रोड पर सस्ते ढाबों से लेकर महंगे रेस्तरां तक आपको मिल जायेंगे। आईसक्रीम, कॉफी, जूस, बेकरी और स्नैकस की दुकानें पर्यटकों की सुविधा के लिये हर जगह उपलब्ध हैं। यदि आप शिमला में खरीदारी करना चाहें तो सिर्फ लकड़ी का सामान, शाले अथवा हिमाचली टोपिया ही खरीदें। चूंकि अन्य सामान बाहर से लाकर बेचा जाता है इसलिये काफी महंगा होता है। कुल मिलाकर शिमला एक आदर्श पर्यटन स्थल है, जो सभी पर्यटकों की कसौटी पर खरा उतरता है। गर्मी का मौसम हो या सर्दियों का, सालभर यहां पर्यटकों की वजह से खूब रौनक रहती है। पर कोरोना की मार से यह नगर भी अछूता नहीं रहा। यहां के पर्यटन उद्योग को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसकी भरपाई करना फिलहाल संभव नहीं है ।

 

Post Views: 771
Previous Post

ਠੇਕੇ ਖੋਲ੍ਹਣ ਵਿਰੁੱਧ ਭੜਕੀ ‘ਆਪ’

Next Post

कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए आठ सहयोगियों के साथ उतरी भाई बहन की जोड़ी : ‘एक सपोर्ट फाउंडेशन’ बनाया

Next Post

कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए आठ सहयोगियों के साथ उतरी भाई बहन की जोड़ी : 'एक सपोर्ट फाउंडेशन' बनाया

Comments 2

  1. Sachin says:
    5 years ago

    Shimla is a beautiful city

    Reply
  2. Ankit Sharma says:
    5 years ago

    Such a ture lines Sir .

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

32.79c  Chandigarh

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • December 2021
  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021

Categories

  • Auto
  • Business
  • Chandigarh
  • Crime
  • Education
  • entertainment
  • General
  • Global
  • Health
  • National
  • Politics
  • Punjab-Haryana
  • Religion
  • Sports
  • Technology
  • Tourism
  • Uncategorized
  • WWE
logoformobile (2)

We have a vision for something and we want to fulfill it with passion and determination 24*7.

Contact Us: Contact@newzmirror.com

Facebook Twitter Youtube
[apvc_embed type="customized" border_size="2" border_radius="5" background_color="" font_size="14" font_style="" font_color="" counter_label="Visits:" today_cnt_label="Today:" global_cnt_label="Total:" border_color="" border_style="solid" padding="5" width="200" global="false" today="true" current="true" icon_position="" widget_template="template_11" ]

most viewed

Punjab Governor Honours Surinder Verma for Contribution to Social Awareness

Airtel Adds a Creative Touch to Ganesh Chaturthi with Adobe Express Premium

Gulzar, Amit Trivedi and B Praak Create Musical Magic in ‘Sach Ka Daayra’

Kitchen Se Kamyabi Tak Season 1 Concludes with a Celebration of Women Achievers

SOCIAL Marks 60th Outlet Milestone with Mohali Launch

Panjab University Elects Dr. Sapna Nanda as Senator

trending now

Punjab Governor Honours Surinder Verma for Contribution to Social Awareness

Punjab Governor Honours Surinder Verma for Contribution to Social Awareness

September 16, 2026

Airtel Adds a Creative Touch to Ganesh Chaturthi with Adobe Express Premium

September 13, 2026

Gulzar, Amit Trivedi and B Praak Create Musical Magic in ‘Sach Ka Daayra’

September 11, 2026

Kitchen Se Kamyabi Tak Season 1 Concludes with a Celebration of Women Achievers

September 9, 2026
© copyright 2020 -newzmirror.com
  • About
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Advertise
PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com