Newz Mirror

logoformobile-2
Menu
  • Home
  • National
  • Business
  • Global
  • Education
  • entertainment
  • General
    • Sports
    • Horoscope
    • Health
    • Auto
    • Crime
  • Punjab-Haryana
  • Chandigarh
  • Tourism
Menu
  • Home
  • National
  • Business
  • Global
  • Education
  • entertainment
  • General
    • Sports
    • Horoscope
    • Health
    • Auto
    • Crime
  • Punjab-Haryana
  • Chandigarh
  • Tourism

TIME100 इवेंट में भारत की आवाज़ बनीं स्मृति ईरानी, ‘स्पार्क’ पहल से 1 लाख महिलाओं को जोड़ने का मिशन

jasmeet singh by jasmeet singh
November 1, 2025
in entertainment
0
Smriti Irani became the voice of India at the TIME100 event, with the 'Spark' initiative aiming to connect 1 lakh women

Smriti Irani became the voice of India at the TIME100 event, with the 'Spark' initiative aiming to connect 1 lakh women

Spread the love

-अमरपाल नूरपुरी

बिल गेट्स को ‘क्योंकि 2.0’ पर लाने से लेकर TIME100 इवेंट तक, अक्टूबर पूरी तरह है स्मृति ईरानी के नाम!

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय टेलीविजन की एक अहम हस्ती स्मृति ईरानी इन दिनों सुर्खियों में हैं, अक्टूबर महीना उनके शानदार सफर की गवाही दे रहा है, जहां वो न सिर्फ खुलकर बात कर रही हैं और असली दुनिया में असर डाल रही हैं। हाल ही में स्मृति ईरानी ने अपने शो ‘क्योंकि 2.0’ में बिल गेट्स को बुलाया और फिर प्रतिष्ठित TIME100 इवेंट में भारत का नाम रोशन किया। शूटिंग के बीच भी उन्होंने वक्त निकालकर सबको प्रेरित किया। उनका इनिशिएटिव स्पार्क द 100k कलेक्टिव इस ग्लोबल फोरम का पार्टनर है, जिसके ज़रिए वो न्यूयॉर्क के स्टेज तक पहुंचीं।

TIME100 इवेंट में स्मृति ईरानी ने भारत और अपने प्रोजेक्ट स्पार्क द 100k कलेक्टिव की तरफ़ से बात की। इस प्रोजेक्ट का मकसद देश के 300 शहरों में 1 लाख महिलाओं को मज़बूत बनाना है ताकि वे अपना काम शुरू कर सकें। हाल ही में इसका एक इवेंट दिल्ली में हुआ था। स्पार्क प्रोजेक्ट छह हिस्सों में काम करता है, जो महिलाओं को ज़रूरी हुनर और सही मदद देने पर ध्यान देता है।

उनकी दमदार स्पीच और मेहनत टाइम फोरम पर सबको बहुत पसंद आया है। इस चीज ने लोगों को याद दिलाया है कि कैसे स्मृति ईरानी एक साधारण शुरुआत से आगे बढ़कर आज भारत की एक सबसे मजबूत आवाज बन गई हैं।

एक भावुक पल में, उन्होंने अपनी जड़ों को याद करते हुए कहा:

उन्होंने कहा, “कहते हैं ज़िंदगी एक पूरा चक्कर लगाती है, और आज रात मेरे लिए सच में ऐसा ही हुआ है। बयालीस साल पहले, नई दिल्ली की सड़कों पर मेरे पिता, जो एक किताब बेचने वाले थे, एक कबाड़ी से पुरानी Time मैगज़ीन खरीदकर बेचते थे, ताकि वो रोज़ दो डॉलर कमा सकें और तीन बेटियों का पेट पाल सकें। आज जब मैं आप सबके बीच खड़ी हूं, तो ये सिर्फ इसलिए है क्योंकि मेरे माता-पिता मेहनती थे, और साथ ही क्योंकि किसी ने मेरी पढ़ाई में मदद की, किसी ने मुझे ईमानदार मेहनताना दिया, और किसी ने मुझे अपने देश में एक राजनीतिक आवाज़ बनने का मौका दिया।”

भारत की लाखों महिलाओं की आवाज़ बनकर, स्मृति ईरानी ने भारत की महिला कार्यशक्ति की ताकत और उसकी संभावनाओं को दुनिया के सामने रखा।

“मेरे देश में मुझ जैसी 40 करोड़ महिलाएं हैं। उनमें से 9 करोड़ महिलाएं गांवों में काम करती हैं और हर साल छोटे बिज़नेस से 37 बिलियन डॉलर का कारोबार करती हैं। मेरे देश की 15 लाख महिलाएं पंचायतों में चुनी हुई प्रतिनिधि हैं, जिन्हें आप टाउन काउंसिल कह सकते हैं। 60 लाख महिलाएं हर दिन फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर के रूप में काम पर जाती हैं।”

अपने ग्लोबल विज़न स्पार्क द 100k कलेक्टिव को पेश करते हुए, स्मृति ईरानी ने पूरे आत्मविश्वास और उम्मीद के साथ अपना मिशन साझा किया:

“मैं यहाँ एक छोटी सी शुरुआत करने आई हूँ। भारत में, मेरे साथ एक और महिला ने ठाना कि हम 1 लाख महिलाओं तक पहुंचेंगे जो छोटे-छोटे बिज़नेस चला रही हैं। हमारा मकसद था अपने देश के लोगों की मदद करना, सिर्फ सरकार का इंतज़ार नहीं करना। इसलिए हमने तय किया कि 300 शहरों में 1 लाख महिलाओं तक पहुंचेंगे, फिर 10 लाख तक, और 100 मिलियन डॉलर का इम्पैक्ट फंड बनाएंगे और जब किसी ने पूछा, क्या इसे 56 देशों तक ले जा सकती हो? तो हमने कहा हाँ, बिल्कुल! मैं यहाँ बस एक बीज बोने आई हूँ।”

अपना भाषण खत्म करते हुए उन्होंने दुनिया भर के नेताओं से दिल छू लेने वाली अपील की —

“मेरी बस एक ही अपील है, दुनिया में महिलाएं 30 ट्रिलियन डॉलर का खर्च कंट्रोल करती हैं, लेकिन उनके पास हर तीन में से सिर्फ एक बिज़नेस है और उन्हें अब भी 20% कम वेतन मिलता है। तो जब आपके पास अपने सपनों और अमिबिशंस के लिए आगे बढ़ने का हौसला है, तो थोड़ा हौसला उन लोगों की आवाज़ बनने का भी रखिए, जिनकी कोई आवाज़ नहीं है।”

स्पार्क द 100k कलेक्टिव के ज़रिए स्मृति ईरानी सिर्फ़ महिलाओं की बात नहीं कर रहीं, बल्कि एक नई सोच जगा रही हैं। जैसे-जैसे अक्टूबर खत्म हो रहा है, ये साफ़ है कि ये महीना और ये पल पूरी तरह उन्हीं का है, चाहे बात हो भारतीय टेलीविज़न में नई जान डालने की, या असली बदलाव की शुरुआत करने की, या फिर न्यूयॉर्क के ग्लोबल मंच पर भारत की आवाज़ बनने की।

Post Views: 135
Previous Post

Athletes Dazzle on Day 3 of the 77th Annual Athletic Meet

Next Post

GCE Chandigarh Hosts PTM to Strengthen Student-Parent Partnership

Next Post
GCE Chandigarh Hosts PTM to Strengthen Student-Parent Partnership

GCE Chandigarh Hosts PTM to Strengthen Student-Parent Partnership

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

25.98c  Chandigarh

Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • December 2021
  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021

Categories

  • Auto
  • Business
  • Chandigarh
  • Crime
  • Education
  • entertainment
  • General
  • Global
  • Health
  • National
  • Politics
  • Punjab-Haryana
  • Religion
  • Sports
  • Technology
  • Tourism
  • Uncategorized
  • WWE
logoformobile (2)

We have a vision for something and we want to fulfill it with passion and determination 24*7.

Contact Us: Contact@newzmirror.com

Facebook Twitter Youtube
[apvc_embed type="customized" border_size="2" border_radius="5" background_color="" font_size="14" font_style="" font_color="" counter_label="Visits:" today_cnt_label="Today:" global_cnt_label="Total:" border_color="" border_style="solid" padding="5" width="200" global="false" today="true" current="true" icon_position="" widget_template="template_11" ]

most viewed

Leading with Purpose: The Remarkable Story of Young Changemaker Vidushi Awasthi

Homi Bhabha Cancer Hospital, Grewal Eye Institute Sign Research MoU

Mahindra Tractors Brings Together Sukhbir Singh and Parmish Verma for Powerful Punjab Campaign

Telemedicine Society of India Expands Footprint with Punjab Chapter

PEC Chandigarh Collaborates with Arogya Bharati to Raise Awareness on Healthy Living

Dr. Neha Miglani Receives Excellence in Fashion Education Award

trending now

Leading with Purpose: The Remarkable Story of Young Changemaker Vidushi Awasthi

Leading with Purpose: The Remarkable Story of Young Changemaker Vidushi Awasthi

August 5, 2026

Homi Bhabha Cancer Hospital, Grewal Eye Institute Sign Research MoU

August 4, 2026

Mahindra Tractors Brings Together Sukhbir Singh and Parmish Verma for Powerful Punjab Campaign

August 4, 2026

Telemedicine Society of India Expands Footprint with Punjab Chapter

August 4, 2026
© copyright 2020 -newzmirror.com
  • About
  • Team
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Advertise
PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com