–मोटोरोला एज 50 फ्यूज़न में इस सेगमेंट का सबसे आधुनिक सोनी एलवायटीआईए™ एलवायटी-700सी सेंसर युक्त 50एमपी कैमरा, ऑल पिक्सेल इंस्टेंट फोकस टेक्नालॉजी, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन, 4 हजार वीडियो रिकॉर्डिंग और बहुत सारी अन्य सुविधाएं मौजूद हैं।
· मोटोरोला एज 50 फ्यूज़न इस सेगमेंट की एकमात्र आईपी68 रेटेड वॉटर रेपेलेंट डिज़ाइन के साथ-साथ, डिस्प्ले को निर्बाध रूप से चलाने के लिए स्मार्ट वॉटर टच पेश करता है।
· इसके अलावा, मोटोरोला एज 50 फ्यूज़न में इस सेगमेंट का सर्वश्रेष्ठ 144हर्ट्ज़ 10-बिट वाला पोलेड कर्व्ड डिस्प्ले लगाया गया है, जिसमें 1600निट्स की पीक ब्राइटनेस और सेगमेंट का एकमात्र कॉर्निंग® गोरिल्ला® ग्लास 5 प्रोटेक्शन मौजूद है।
· इस स्मार्टफोन को 3 अलग-अलग फिनिश वाले 3 ट्रेंडिंग पैनटोन क्यूरेटेड रंगों में पेश किया गया है, अर्थात् नरम और छूने के सुखद अहसास के लिए मार्शमैलो ब्लू वीगन लेदर फिनिश, ज्यादा लक्जरी महसूस कराने वाला हॉट पिंक वीगन स्यूड फिनिश और फॉरेस्ट ब्लू रंग का परिष्कृत पीएमएमए (एक्रिलिक ग्लास) फिनिश
· यह डिवाइस स्नैपड्रैगन® 7एस जेन 2 प्रोसेसर (630हजार तक का एन तु तु स्कोर प्रदान करने वाला 4एनएम चिपसेट) के साथ 12जीबी रैम और 256जीबी तक का स्टोरेज देता है, जो तेज प्रदर्शन की पेशकश करता है
· मोटोरोला एज 50 फ्यूज़न, 5000एमएएच की विशाल बैटरी और 68वॉट के टर्बोपॉवर™ चार्जर से भी सुसज्जित है
· स्मार्टफोन में नवीनतम एंड्रॉइड 14 पर आधारित हैलो यूआई भी मौजूद है, जिसमें इको-फ्रेंडली पैकेजिंग के अंदर 3 ओएस अपग्रेड और 4 साल के सुरक्षा अपडेट तथा बॉक्स के साथ जलवायु-हितैषी रंगीन फोन केस प्रदान किए जाते हैं।
· मोटोरोला एज 50 फ्यूज़न की बिक्री 22 मई 2024 को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला.इन (Motorola.in) तथा पूरे भारत के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। इसकी प्रभावी कीमत 8जीबी वाले वेरिएंट के लिए सिर्फ 20,999 रुपये* और 12जीबी वाले वेरिएंट के लिए 22,999 रुपये* से आरंभ होगी।
अमृतसर, 13 जून 2024: भारत के सबसे तेजी से बढ़ते~ एंड्रॉइड ब्रांड मोटोरोला ने, आज अपनी प्रीमियम एज फ्रेंचाइजी के नवीनतम संस्करण की शक्ल में मोटोरोला एज 50 फ्यूजन को लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला एज 50 फ्यूज़न ने अपने सेगमेंट की कई सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं के साथ 25 हजार से कम कीमत वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में हलचल मचा दी है। यह अपने प्राइमरी कैमरे में इस सेगमेंट का सबसे उन्नत सोनी-एलवायटीआईए™ 700सी सेंसर, स्मार्ट वॉटर टच तकनीक के साथ सेगमेंट का एकमात्र आईपी68 अंडरवाटर प्रोटेक्शन और कॉर्निंग® गोरिल्ला® ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ सेगमेंट का सबसे चमकीला 144हर्ट्ज़ 10-बिट पोलेड 3डी कर्व्ड डिस्प्ले पेश करता है। इसके अतिरिक्त, मोटोरोला एज 50 फ्यूज़न में स्नैपड्रैगन® 7एस जेन 2 प्रोसेसर, 12जीबी तक इन-बिल्ट रैम और 256जीबी स्टोरेज, इसकी विशाल 5000एमएएच बैटरी के लिए 68वॉट का तेज़तर्रार चार्जर और 4 साल के सुरक्षा अपडेट के साथ 3 ओएस अपग्रेड का आश्वासन दिया गया है। इसके साथ-साथ, टिकाऊ पैकेजिंग और उत्पाद डिजाइन की गुणवत्ता को आगे बढ़ाते हुए, यह स्मार्टफोन एक पर्यावरण-हितैषी पैकेजिंग में आता है, जो प्लास्टिक से मुक्त है तथा इसमें रिसाइकल की गई व रिसाइकल करने योग्य सामग्री का उपयोग किया जाता है।
मोटोरोला एज 50 फ्यूज़न 5000एमएएच की एक विशाल बैटरी और 68वॉट के टर्बोपॉवर™ चार्जर से सुसज्जित है जो उपयोगकर्ताओं को केवल 15 मिनट के चार्ज में दिन भर के उपयोग की पर्याप्त बिजली देता है। यह डिवाइस को 30 घंटे तक चालू भी रखता है। डिस्प्ले की बराबरी करते हुए मोटोरोला एज 50 फ्यूज़न में लगे स्टीरियो स्पीकर, हाई-रेज ऑडियो वाले डॉल्बी एटमॉस® के साथ आते हैं, जो एक तल्लीन करने वाले बहुआयामी ऑडियो का सुखद अनुभव प्रदान करते हैं।
लॉन्च पर बोलते हुए, मोटोरोला इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री टी.एम. नरसिम्हन ने कहा, “हम मोटोरोला एज 50 फ्यूजन को पेश करते हुए रोमांचित हैं, जो हमारे मूल्यवान ग्राहकों को अत्याधुनिक तकनीक और अभिनव समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता में मील का पत्थर है। सार्थक नवाचार प्रदान करने की दिशा में किया गया हमारा फोकस, एज 50 फ़्यूज़न के बेमिसाल कैमरे और इसकी अभूतपूर्व डिज़ाइन में प्रतिबिंबित होता है, क्योंकि यह स्मार्टफोन इंडस्ट्री में उत्कृष्टता का एक नया मानक स्थापित करता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे द्वारा मोबाइल प्रौद्योगिकी के भविष्य को गढ़ना जारी रखने के साथ, एज 50 फ़्यूज़न उम्मीदों से बढ़कर निकलेगा और उपभोक्ताओं पर स्थायी प्रभाव छोड़ेगा।“

